रायपुर, 01 अप्रैल (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने 30 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है।
जारी सूची के अनुसार, इस फेरबदल में 29 निरीक्षकों और 1 उप निरीक्षक को इधर से उधर किया गया है।
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस प्रशासनिक बदलाव को विभागीय कार्यप्रणाली को मजबूत करने और कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
०


