अनन्या पांडे और लक्ष्य स्टारर फिल्म चांद मेरा दिल साल की मच अवेटेड फिल्म है और ये शुक्रवार, 22 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है. इससे पहले, खबरों के मुताबिक धर्मा प्रोडक्शंस ने फिल्म की रिलीज के लिए एक नई स्ट्रैटजी फॉलो की है. दरअसल प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म की रलीज के पहले दिन दर्शकों को अट्रैक्ट करने के लिए टिकटों की कीमतें किफायती रखने का फैसला किया है.
रिपोर्ट के मुताबिक, चांद मेरा दिल का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस ने किया है और वे ही फिल्म का डिस्ट्रिब्यूशन भी कर रहे हैं. उन्होंने सिनेमाघरों को इंफॉर्म किया है कि टिकट बेहद किफायती दामों पर बेचे जाने चाहिए. जिसके बाद शुक्रवार, 22 मई को शाम 5:00 बजे से पहले के सभी शो के टिकट महज 149 रुपये में अवेलेबल होंगे. वहीं शाम 5:00 बजे के बाद टिकट 199 रुपये में बेचे जाएंगे.
रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने आगे बताया, यह ऑफर केवल रिलीज के दिन ही वैलिड होगा. शनिवार और रविवार को सिनेमाघरों को वीकेंड के नॉर्मल रेट पर टिकट बेचने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही, 149 रुपये और 199 रुपये के टिकट केवल सामान्य सीटों के लिए ही अवेलेबल होंगे. यह ऑफर रिक्लाइनर, लग्जरी स्क्रीन या प्रीमियम क्लास पर लागू नहीं होगा.
रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने आगे बताया, चांद मेरा दिल यंगस्टर्स और कॉलेज गोइंग स्टूडेंट्स ध्यान में रखकर बनाई गई है. वे इस ऑफर से काफी अट्रैक्ट होंगे. इस ऑफर की वजह से सिनेमाघरों को उम्मीद है कि 25 साल से कम उम्र के दर्शक बड़ी संख्या में चांद मेरा दिल देखने आएंगे. ऐसा पिछले साल की स्लीपर ब्लॉकबस्टर फिल्म सैयारा (2025) के दौरान देखने को मिला था.
चांद मेरा दिल का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है, जिन्होंने इससे पहले नेटफ्लिक्स की फिल्म मीनाक्षी सुंदरेश्वर का निर्देशन किया था। फिल्म का निर्माण करण जौहर, आदर पूनावाला, अपूर्वा मेहता, सोमेन मिश्रा और मारिजके डिसूजा ने धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है. फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य लीज रोल में हैं. ये फिल्म 22 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

