डीसी की रिलीज़ डेट तय हो गई है। मशहूर डायरेक्टर लोकेश कनगराज इस फि़ल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रहे हैं। फि़ल्म का नाम डीसी है और इसे अरुण मथेश्वरन डायरेक्ट कर रहे हैं। फि़ल्म में वामिका गब्बी फीमेल लीड रोल में हैं।
ताज़ा जानकारी के मुताबिक, मेकर्स ने फि़ल्म की रिलीज़ डेट तय कर ली है। यह फि़ल्म 31 जुलाई 2026 को रिलीज़ होगी। मेकर्स ने किरदारों को दिलचस्प और आकर्षक अंदाज़ में पेश करते हुए नया पोस्टर जारी करके इसकी पुष्टि की। पोस्टर जारी करते हुए मेकर्स ने लिखा, देवदास और चंद्रा बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं! डीसी 31 जुलाई से दुनिया भर में रिलीज़ हो रही है।
मेकर्स आने वाले दिनों में फि़ल्म का ट्रेलर रिलीज़ करेंगे। अरुण और फ्रैंकलिन जैकब ने डायलॉग लिखे हैं, जबकि अरुण रंजन ने अतिरिक्त स्क्रीनप्ले लिखा है। यह फि़ल्म सन पिक्चर्स बैनर तले बन रही है। फि़ल्म में संजना कृष्णमूर्ति भी अहम भूमिका में हैं और अनिरुद्ध रविचंदर इसके म्यूजि़क डायरेक्टर हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

