हिमांक गौर के निर्देशन में बनी नई कॉमेडी-ड्रामा सीरीज ‘आदर्श बाल विद्यालयÓ का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ये सीरीज प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है।
बच्चों की अतरंगी मस्ती से भरपूर सीरीज ‘आदर्श बाल विद्यालयÓ का ट्रेलर सामने आ गया है। ट्रेलर में ज्ञानेश्वर त्रिपाठी (केके मेनन द्वारा अभिनीत) नाम का एक लापरवाह स्कूल प्रिंसिपल नजर आता है, जो कैम्ब्रिज में सरकार द्वारा प्रायोजित एक ट्रेनिंग प्रोग्राम में अपने स्कूल के बच्चों को भेजना चाहता है।
उनकी इसी इच्छा के कारण वे अपनी टीचर्स की टीम के साथ मिलकर स्कूल के बच्चों को सुधारने की कोशिश करते हैं, लेकिन बिगड़ेल बच्चों की हरकतों की वजह से उसे कैम्ब्रिज का सपना अधूरा लगने लगता है। इस बीच उसे कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
ट्रेलर में हल्की-फुल्की कॉमेडी, बच्चों की मस्ती और मनोरंजन से भरपूर एक सीरीज की झलक देखने को मिलती है।
आदर्श बाल विद्यालया सीरीज में केके मेनन, अर्चना पूरन सिंह, नवीन कस्तूरिया, प्रसन्ना बिष्ट, देवेन भोजानी, अजितेश गुप्ता, अन्नपूर्णा सोनी, प्राची शाह और अभिमन्यु सिंह नजर आएंगे।
सीरीज का प्रीमियर 24 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर किया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

