रायपुर 1 अप्रैल 2026(आरएनएस) घर और हॉस्टल को निशाना बनाकर लैपटॉप और मोबाइल उड़ाने वाली अंतर्राज्यीय गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया, सरस्वती नगर और पंडरी इलाके में लगातार हुई चोरी की घटनाओं से दहशत का माहौल था लेकिन एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना सरस्वती नगर की संयुक्त टीम ने तकनीकी जांच और मुखबिर नेटवर्क के दम पर दो शातिर आरोपियों को धर दबोचा, मामला तब सामने आया जब सरस्वती नगर निवासी शांतनु त्रिवेदी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 31 मार्च की सुबह उसका दोस्त दरवाजा लॉक किए बिना वॉक पर चला गया और इसी दौरान अज्ञात चोर कमरे में घुसकर 2 लैपटॉप और 1 मोबाइल लेकर फरार हो गया, वहीं पंडरी क्षेत्र के स्वास्तिक बॉय हॉस्टल में रहने वाले स्टीवन नोवेल लुकश ने बताया कि 30 मार्च की रात वह दरवाजा खुला छोड़कर सो गया था और सुबह उठने पर उसका लैपटॉप और 2 मोबाइल गायब थे, लगातार दो वारदातों से पुलिस अलर्ट हुई और डीसीपी क्राइम एवं साइबर स्मृतिक राजनाला और डीसीपी पश्चिम संदीप पटेल के निर्देशन में टीम गठित कर जांच शुरू की गई, पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, संदिग्धों की गतिविधियों का विश्लेषण किया और मुखबिरों को सक्रिय किया, वारदात के पैटर्न को देखते हुए पुराने चोरों और हाल ही में जेल से छूटे अपराधियों पर भी नजर रखी गई, इसी दौरान सूचना मिली कि गंज इलाके के नर्मदापारा में संदिग्ध ठहरे हुए हैं, पुलिस ने तत्काल दबिश दी और दो आरोपियों को हिरासत में लिया जिनकी पहचान एन. अनजी (21) और एस. मुरुगेश (30) निवासी जिला कोलर, कर्नाटक के रूप में हुई, तलाशी में उनके पास से एक बैग बरामद हुआ जिसमें 3 लैपटॉप और 3 मोबाइल फोन मिले, पूछताछ में पहले तो आरोपियों ने गुमराह करने की कोशिश की लेकिन सख्ती से पूछने पर दोनों ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देना कबूल कर लिया, पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी अंतर्राज्यीय स्तर पर घूम-घूमकर चोरी करते हैं और वारदात के बाद तुरंत स्थान बदल लेते हैं ताकि पकड़ में न आएं, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 2 लाख रुपये की चोरी की संपत्ति जब्त कर ली है और अब उनसे अन्य राज्यों में हुई वारदातों के बारे में पूछताछ जारी है, पूरे ऑपरेशन ने साफ कर दिया कि तकनीक और सतर्कता के सामने शातिर अपराधी ज्यादा दिन छिप नहीं सकते ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

