रायपुर,1 जुलाई (आरएनएस) । राज्य शासन ने प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से रायपुर जिले में अधिकारियों की पदस्थापना में संशोधन किया है। जारी आदेश के अनुसार, संयुक्त कलेक्टर मुकेश कुमार कोठारी को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तिल्दा-नेवरा के पद पर पदस्थ किया गया है।
वहीं, वर्तमान में तिल्दा-नेवरा के एसडीएम के रूप में कार्यरत आशुतोष कुमार देवांगन को आगामी आदेश तक प्रोटोकॉल अधिकारी, रायपुर के पद पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।
उल्लेखनीय है कि 16 अगस्त 2024 को जारी आदेश के तहत आशुतोष कुमार देवांगन को डिप्टी कलेक्टर रायपुर से स्थानांतरित कर तिल्दा-नेवरा का एसडीएम बनाया गया था। अब प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शासन ने पूर्व आदेश में संशोधन करते हुए नई पदस्थापना की है।
इस संबंध में संशोधित आदेश कलेक्टर कार्यालय की वित्त शाखा द्वारा जारी कर दिया गया है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

