रायपुर 1 अप्रैल 2026(आरएनएस) महादेव घाट इलाके में खड़ी दो कारों को आग के हवाले करने वाली सुनियोजित साजिश का आखिरकार पुलिस ने खुलासा कर दिया, एक महीने पहले हुई इस सनसनीखेज आगजनी के पीछे दुर्ग से आई गैंग का हाथ निकला जिसने पूरी प्लानिंग के साथ GPS लोकेशन के जरिए टारगेट फिक्स कर वारदात को अंजाम दिया, प्रार्थी ने थाना डी.डी. नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि घटना की रात उसके घर के पास खड़ी दो कारों पर अज्ञात लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी और मोटरसाइकिल से फरार हो गए, घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन के निर्देशन और क्राइम ब्रांच के सहयोग से तत्काल साइबर सेल और थाना टीम की संयुक्त जांच शुरू हुई, सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई, पुलिस टीम ने भिलाई में दो दिन तक लगातार कैंप कर दबिश दी और तीन आरोपियों को दबोच लिया, पूछताछ में खुलासा हुआ कि पूरी वारदात मास्टरमाइंड राहुल वर्मा के इशारे पर रची गई थी, आरोपी दुर्ग से रायपुर पहुंचे, मास्क और ग्लव्स पहनकर पैशन प्रो बाइक से घटनास्थल तक आए, GPS के जरिए घर के पास खड़ी कारों को चिन्हित किया और मुख्य आरोपी लिमेश उर्फ निम्बु ठाकुर ने पेट्रोल डालकर दोनों कारों में आग लगा दी जबकि मुकेश कुमार सिंह उर्फ पंचर और इमरान खान सफेद स्विफ्ट कार से सहयोग कर रहे थे, वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी वापस दुर्ग भाग निकले, पुलिस ने तीनों आरोपियों—मुकेश कुमार सिंह (30), निवासी मरोदा भिलाई, इमरान खान (25), निवासी कोहका भिलाई और लिमेश उर्फ निम्बु ठाकुर (25), निवासी रिसाली भिलाई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है जबकि मुख्य साजिशकर्ता राहुल वर्मा सहित तीन अन्य आरोपी अब भी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है, इस पूरे ऑपरेशन में थाना प्रभारी रविन्द्र यादव, एसीसीयू प्रभारी सचिन सिंह और उनकी टीम ने अहम भूमिका निभाई,
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

