जशपुर, 24 नवंबर (आरएनएस)। जिले के थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत एक निजी हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा द्वारा खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने स्कूल के प्रिंसिपल को हिरासत में लिया है। उक्त कार्यवाही पुलिस ने मृत छात्रा के सुसाईड नोट के आधार पर किया है।
बता दें कि थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत एक निजी हायर सेकेंडरी स्कूल के स्टडी रूम में एक नाबालिक छात्रा की लाश मिली थी। छात्रा ने आत्महत्या की की थी। सूचना पर, पुलिस व एफ एस एल की टीम घटना स्थल पर पहुंची और पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया। वहीं मृत छात्रा के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें कथित तौर पर स्कूल के प्रिंसिपल के द्वारा छेड़छाड़ व सैक्सुअल हरासमेंट की बात कही गई है। जिसके आधार पर पुलिस ने प्रिंसिपल को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर रही है।
लोकेश
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

