रायपुर, 24 नवंबर (आरएनएस)। रायपुर पुलिस ने एक युवक को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक हाथ में कट्टा लहराकर आने जाने वाले लोगों को डरा रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 24.11.2025 को थाना खमतराई को मुखबीर से सूचना मिली कि उरकुरा रेल्वे स्टेशन के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में बंदुक लेकर हवा में लहराकर आने जाने वालो को भयभीत कर रहा है। सूचना पर पुलिस की टीम मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंची और आरोपी को पकड़कर पूछताछ की गई। पुछताछ में करने पर अपना नाम शनि कुमार पिता दुर्गेश कुमार उम्र 18 वर्ष निवासी शीतला तालाब के पास सरोरा थाना उरला रायपुर का होना बताये, आरोपी के कब्जे से 01 नग देशी कट्टा एवं 01 नग जिंदा कारतुस कब्जा पुलिस लेकर आरोपी के विरुद्ध थाना खमतराई में धारा 25,27 आम्र्स एक्ट पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
लोकेश
000

