बलौदाबाजार, 24 नवंबर (आरएनएस)। बलौदाबाजार के पुरानी बस्ती क्षेत्र में जमीन बंटवारे के विवाद पर घर के अंदर जबरदस्ती घूसकर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने वाले आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 22.11.2025 को प्रार्थिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 21.11.2025 की रात्रि 9 बजे आरोपी संदीप बंजारे एवं भूपेंद्र बंजारे द्वारा घर अंदर जबरदस्ती घुसकर, जमीन बंटवारे की बात को लेकर अश्लील गाली-गलौज करते हुए, जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किया गया। इसी प्रकार दिनांक 22.11.2025 को भी घर के सामने आकर आरोपियों द्वारा मिलकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दिया गया। कि रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में धारा 296,115(2),351(2),333,3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण में शामिल आरोपी संदीप एवं भूपेंद्र बंजारे को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा जमीन बंटवारे की बात को लेकर प्रार्थिया के साथ अश्लील गाली गलौच, कर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके घर अंदर जबरदस्ती घुसकर, उसके साथ मारपीट करना स्वीकार किया गया। प्रकरण में आरोपी संदीप बंजारे उम्र 54 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली तथा भूपेन्द्र बंजारे उम्र 22 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली को आज दिनांक 24.11.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
लोकेश
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

