0 हेरोइन सहित नकदी व मोबाइल जब्त
धमतरी, 26 नवंबर (आरएनएस)। जिले में चल रहे नशा विरोधी अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसपी धमतरी के निर्देश पर की गई कार्रवाई में पुलिस टीम ने श्रीराम नगर स्थित सेन समाज भवन के पास अवैध रूप से हेरोइन (चिट्टा) बेच रहे दो आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1.5 ग्राम हेरोइन जिसकी कीमत लगभग 15 हजार रुपये है, दो मोबाइल फोन करीब 27 हजार रुपये, बिक्री रकम 5,500 रुपये, दो सिल्वर फॉइल पेपर, पांच रेपर, एक लाइटर और एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद की गई। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 48 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 312/25 दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों पर हृष्ठक्कस् एक्ट की धारा 21(ए) के तहत कार्रवाई की और उन्हें न्यायिक रिमांड पर जिला जेल धमतरी भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में अम्बेडकर वार्ड निवासी 26 वर्षीय नरेन्द्र उर्फ निखिल निर्मलकर और इन्द्रा नगर नयापारा वार्ड निवासी 24 वर्षीय खिलेश उर्फ सोनू देवांगन शामिल हैं। एसपी धमतरी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर कड़ी नजर रखते हुए नशे के नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने लगातार कार्रवाई जारी रखें।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

