0-28 नवम्बर को पीजी कॉलेज ग्राउंड से होगी यात्रा का शुभारंभ
कवर्धा, 26 नवंबर (आरएनएस)। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स कैट एवं स्वदेशी जागरण मंच द्वारा संचालित स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा अपने राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत 28 नवम्बर को कबीरधाम जिले में प्रवेश करेगी। यह यात्रा देशभर में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने, विदेशी वस्तुओं से होने वाले नुकसान के प्रति जन-जागरण लाने तथा स्थानीय व्यापार, उद्योग एवं युवाओं को सशक्त बनाने का राष्ट्रीय अभियान है।
कवर्धा में यात्रा का समारोहपूर्वक स्वागत
राजनांदगांव में 27 नवम्बर को प्रदेश चरण के शुभारंभ के अगले दिन, 28 नवम्बर को रथ जब कवर्धा पहुंचेगा, तब सर्वप्रथम क्कत्र कॉलेज ग्राउंड के सामने स्थित विवेकानंद वाचनालय में स्वागत एवं उद्बोधन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद जिले के प्रमुख मार्गों और चौक–चौराहों से होकर यात्रा आगे बढ़ेगी।
कवर्धा शहर में निर्धारित मार्ग
स्नातकोत्तर महाविद्यालय गंगानगर भगवा झंडा चौक वीर स्तंभ चौक बस स्टैंड गुरुगोविंद चौक गुरु तेग बहादुर चौक ठाकुरदेव चौक आजाद चौक महावीर स्वामी चौक ऋषभ देव चौक ठाकुर पारा तत्पश्चात रथ बेमेतरा जिले की ओर प्रस्थान करेगा।
एलईडी वीडियो के माध्यम से जन-जागरण
रथ यात्रा के दौरान हर प्रमुख चौक पर रुश्वष्ठ स्क्रीन के माध्यम से
स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का महत्व
विदेशी उत्पादों से राष्ट्र और व्यापार को होने वाला नुकसान
स्थानीय व्यापार एवं उद्यमिता को बढ़ावा
इन विषयों पर आम नागरिकों, व्यापारियों एवं युवाओं को जागरूक किया जाएगा।
चौक–चौक पर नुक्कड़ सभा
कवर्धा के प्रमुख स्थानों पर विभिन्न सामाजिक व व्यापारी संगठनों द्वारा नुक्कड़ सभाएँ आयोजित की जाएंगी, जिनमें स्वदेशी संकल्प, आत्मनिर्भर भारत और ‘वोकल फॉर लोकलÓ के संदेश दिए जाएंगे।
जिले के सभी संगठन यात्रा में जुटेंगे
इस ऐतिहासिक स्वदेशी संकल्प यात्रा में—
स्वदेशी जागरण मंच
किराना व्यापारी संघ
कपड़ा व्यापारी संघ
दवा विक्रेता संघ
जिले के सभी ट्रेड एसोसिएशन
स्थानीय उद्यमी
वरिष्ठ नागरिक
युवा संगठन व व्यापारी बंधु
उत्साहपूर्वक भाग लेंगे और स्वदेशी आधारित आर्थिक शक्ति को बढ़ाने का संदेश देंगे।
राष्ट्रीय आर्थिक आत्मनिर्भरता का अभियान
स्वदेशी संकल्प यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आर्थिक आत्मनिर्भरता, स्थानीय उद्योग प्रोत्साहन और स्वदेशी व्यापार के संवर्धन का राष्ट्रीय संदेश है। यह यात्रा कबीरधाम जिले में भी व्यापक जन-जागरूकता फैलाते हुए आगे बढ़ेगी।
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु नगर पालिका अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी, जसविंदर बग्गा, कैट के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश आहूजा, कैट के जिला अध्यक्ष दीप शर्मा, स्वदेशी जागरण मंच से अतुल देशलहरा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से रवि वर्मा, योगाचार्य लेखु बाबा, नवीन जैन, संजय गुप्ता, प्रभु राजपुरोहित, बल्लू राम सिन्हा विशेष रूप से प्रयासरत हैं।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

