राजनांदगांव, 26 नवंबर (आरएनएस)। जिले की थाना सोमनी पुलिस ने शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए
एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन, नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के पर्यवेक्षण में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाने रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव के नेतृत्व में ग्राम सोमनी पुलिस द्वारा थाना में प्राप्त शिकायत जांच दौरान अनावेदक द्वारा आक्रोशित होकर शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने की नियत से वाद विवाद कर रहे राजेन्द्र कस्तुरे पिता स्व. चन्दर लाल कस्तुरे उम्र 30 साल निवासी ग्राम भेजरी थाना अमरकंटक जिला अनुपपुर मप्र हाल पता ग्राम सोमनी आवास पारा थाना सोमनी जिला राजनांदगांव छग को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफतार कर अनावेदक को प्रतिबंधित करने पृथक से धारा 126,135(3) बीएनएसएस का इस्तगाशा तैयार कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट राजनांदगांव के न्यायालय पेश किया गया है।
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

