रुद्रपुर,26 नवंबर (आरएनएस)। सूरजमल विश्वविद्यालय के तीन विद्यार्थियों का चयन केएलए फूड्स इंडिया लिमिटेड में हुआ है। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नवीन कुमार सावर्थिया ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर में केएलए फूड्स इंडिया लिमिटेड ने ऑन-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की। यह कंपनी देश की अग्रणी फूड सर्विस व प्रोसेसिंग कंपनियों में से एक है, जो 50 से अधिक देशों में कार्यरत है। ड्राइव में बीएससी कृषि, बीएससी फूड टेक्नोलॉजी, बीबीए और बीकॉम अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कंपनी ने बीएससी फूड टेक्नोलॉजी की सिमरन कौर, त्रिमोहन और बीकॉम (ऑनर्स) के यश वर्मा का चयन कर उन्हें ऑफर लेटर प्रदान किए। कुलपति डॉ. सतीश कुमार शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय छात्रों को बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम में रजिस्ट्रार डॉ. अनिल कपिल, परीक्षा नियंत्रक डॉ. विपिन कुमार अग्रवाल, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी नरेश चंद्र पाठक, प्रो. सीएस बोहरा, डॉ. पुलकित अग्रवाल, डॉ. दीपक कुमार, आरती, निमेश, जसकरन सिंह आदि रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

