रुड़की,27 नवंबर (आरएनएस)। अस्पताल कर्मचारी के खाते से साइबर ठगों ने बुधवार को डेढ़ लाख रुपए से अधिक की रकम उड़ा दी। पीडि़त ने पुलिस को तहरीर मामले में कार्रवाई की मांग की है। रामसहाय लोधी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया वह पिछले तीन वर्षों से मंगलौर स्थित एक अस्पताल में नर्सिंग सहायक के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को एक के बाद एक सात ट्रांजेक्शन से 1.6 लाख रुपये साइबर ठगों ने उनके खाते से निकाल लिए। पीडि़त ने साइबर हेल्पलाइन नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि पीडि़त की तहरीर के आधार पर अज्ञात ठगो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

