रुड़की,27 नवंबर (आरएनएस)। एआरटीओ की ओर से बुग्गवाला क्षेत्र में बीती रात की गई कार्रवाई में खनन सामग्री से भरे पांच ओवरलोड वाहनों को सीज किया गया। इसके अलावा अन्य 16 वाहनों के चालान किए गए। एआरटीओ प्रवर्तन केके पलडिय़ा ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि विभाग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

