रुड़की,27 नवंबर (आरएनएस)। क्षेत्र के पुहाना गांव में एक विवाहिता को उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर जबरन संदिग्ध पदार्थ पिला दिया। ऐसा आरोप विवाहिता के परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में ससुराल पक्ष पर लगाया है। पीडि़ता पिछले कई दिनों से अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। थाना प्रभारी सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

