देहरादून,27 नवंबर (आरएनएस)। बस्ती बचाओ आंदोलन से जुड़े लोगों ने एलिवेटेड रोड परियोजना में गलत सर्वे का विरोध और काठबंगला में विस्थापित होने वालों की समस्या को लेकर नगर निगम में प्रदर्शन किया। गुरुवार की सुबह काफी संख्या में लोग नगर निगम पहुंचे और सराकर के खिलाफ नारेबाजी की। समिति ने इस दौरान मेयर की अनुपस्थिति में नगर आयुक्त नमानी बंसल को ज्ञापन सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि एलिवेटेड रोड सर्वे में कई त्रुटियां हैं। उन्होंने काठबंगला से विस्थापित होने वाले परिवारों की समस्याएं बताई। उन्होंने कहा कि रिस्पना, बिंदाल के सभी एलिवेटेड प्रभावितों का सर्वे करवाया जाए। सर्वे में प्रत्येक प्रभावित की सम्पूर्ण आवास, आंगन, चाहरदीवारी, डबल स्टोरी आदि को जोड़ा जाए। अतिवृष्टि से जिन भी लोगों के घर बहे, क्षतिग्रस्त हुए उनको एलिवेटेड सर्वे सूची में जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान सर्वे त्रुटिपूर्ण, संदेहास्पद है। पुन: सर्वे किया जाना चाहिए। एलिवेटेड रोड परियोजना में भूमिअधिग्रहरण 2013 के कानूनों का पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि काठबंगला के प्रभावितों के हिसाब से एमडीडीए के फ्लैटों में जगह, सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। काठबंगला में 200 से अधिक परिवार हैं, जबकि वर्तमान में फ्लैटों की संख्या काफी कम है। मौके पर संयोजक अनंत आकाश, सीटू महामंत्री लेखराज, बस्ती बचाओ आंदोलन के विप्लव अनन्त, प्रेमा गढिय़ा, किरन यादव, सीटू उपाध्यक्ष आदि मौजूद थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

