देहरादून,27 नवंबर (आरएनएस)। मूल निवास भू-कानून संघर्ष समिति ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी दिवाकर भट्ट के निधन पर राजकीय शोक घोषित नहीं होने पर दुख जताया है। समिति के संस्थापक संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि जिस व्यक्ति की वजह से उत्तराखंड में मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक बने, आखिर में उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि दिवाकर भट्ट के जीवन पर एक फिल्म बने, ताकि आने वाली पीढिय़ां उनके संघर्ष, त्याग और राज्य निर्माण में निभाई गई उनकी ऐतिहासिक भूमिका को जान सकें। उन्होंने कहा कि इसके लिए समिति स्थानीय फिल्म कलाकारों, निर्देशकों से बात करेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

