पिथौरागढ़,27 नवंबर (आरएनएस)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से संविधान दिवस पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया। विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी ने वियर शिवा पब्लिक स्कूल व स्कॉलर्स एकेडमी के छात्राओं को संविधान के बारे में जानकारी दी। बताया कि संविधान हमारे देश का सबसे बडा कानून है। इस दौरान विद्यालय में भाषण व निबन्ध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया हुआ। जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सचिव ने पुरूस्कार देकर सम्मानित किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

