रुद्रपुर,27 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को गांधी पार्क में पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। जिलाध्यक्ष जीवन सिंह नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ता गांधी पार्क में एकत्रित हुए, जहां श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में कार्यकर्ताओं ने दिवाकर भट्ट के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं जिला संरक्षक आनंद सिंह असगोला ने कहा कि दिवाकर भट्ट की उत्तराखंड राज्य आंदोलन में विशेष भूमिका रही। इस दौरान जिला संरक्षक मोहन चंद्र पांडेय, राजेंद्र जोशी, भानू मेहरा, त्रिभुवन कार्की, ठाकुर सिंह बिष्ट, राहुल कांडपाल, सुरेंद्र रावत, भूपेंद्र मेहरा, सुरेंद्र चिलवाल, मुकुल रावत, अनिल, संतोष जोशी, महिला जिलाध्यक्ष कांति भाकुनी, इंदु बोरा, पुष्पा जोशी, पूजा कोरंगा, जानकी जोशी, दीपा, सोना, बबीता देवी, तारा देवी, राज्य आंदोलनकारी अवतार सिंह बिष्ट, नंदलाल काम्बोज, दौलत सिंह रावत, डॉ. गोविंद सिंह रावत, शिव सिंह रावत, विनोद नेगी, जगदीश बौड़ाई, अरविंद बिष्ट, नवीन रुबाली, कमल कर्नाटक, कमल अधिकारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

