रुद्रपुर,27 नवंबर (आरएनएस)। पुलिस ने हादसे में युवक की मौत के मामले में डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तरसेम सिंह पुत्र भाग सिंह निवासी बलखेड़ा ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 18 नवंबर की शाम उनके बड़े भाई अमनदीप सिंह बाइक से खटीमा से नानकमत्ता लौट रहे थे। ग्राम सड़ासडिय़ा के पास हाईवे पर एक डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें अमनदीप की मौत हो गई। एसओ उमेश कुमार ने बताया कि बुधवार को मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

