भोपाल,27 नवंबर (आरएनएस)।नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों एवं अवैध निर्माणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने सीएम हेल्प लाईन, कॉल सेंटर व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों के साथ ही अवैध रूप से बनें छप्पर तोड़े व नाले पर अवैध रूप से रखी फर्शियां, आवागमन में बाधक दो पहिया, चार पहिया वाहन, विभिन्न प्रकार के सामान की दुकाने, ठेले, गुमठी, पान पार्लर, बोर्ड, काउंटर आदि को हटाया और गुमठी, ठेले, काउंटर, पान पार्लर, टेबिल, स्टूल आदि सहित अन्य प्रकार का सामान जप्त किया।
निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने गुरूवार को कोलार डी-मार्ट चौराहा, ललिता नगर, जे.के.हास्पिटल, सिग्नेचर 99, चूना भट्टी, सर्वधर्म कालोनी, निर्मलादेवी गेट, कोटरा नया बसेरा, न्यू मार्केट गेमन इंडिया, न्यू मार्केट नो-व्हीकल जोन, न्यू मार्केट दषहरा मैदान, सेकेण्ड स्टाप, अरेरा कालोनी, बोर्ड आफिस, एम.पी.नगर, निजामउद्दीन रोड, अयोध्या एक्सटेंषन, कोकता ट्रासपोर्ट नगर, आई.टी.आई. बस स्टाप, जे.के. मेन रोड, ओल्ड सुभाष नगर, अषोका गार्डन परिक्रमा पार्क, सेमरा, करोंद, नवीबाग, करोंद जेल रोड, गांधी नगर नई बस्ती, अब्बास नगर, गांधी नगर बस स्टाप, हमीदिया अस्पताल गेट, रॉयल मार्केट, कोहेफिजा आदि क्षेत्रों में अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही करते हुए ई-7 अरेरा कालोनी, ओल्ड सुभाष नगर तथा कोटरा नया बसेरा क्षेत्र में अवैध रूप से बनाये छप्परों को तोड़ा साथ ही अब्बास नगर में नाले पर अवैध रूप से रखी फर्शियां, बोर्ड आफिस क्षेत्र में आवागमन में बाधक 10 चार पहिया वाहन तथा सेमरा क्षेत्र से 20 दो पहिया वाहन हटवाने की कार्यवाही की। निगम अमले ने शहर के अन्य क्षेत्रों में सड़कों, मार्गों, फुटपाथों व अन्य सार्वजनिक स्थलों में अतिक्रमण कर लगाई गई सब्जी, मोजे, जैकेट, खिलौने आदि की दुकानों को हटाया और 01 पान पार्लर, 08 ठेले, 01 गुमठी, 01 काउंटर, 02 कांटे, 03 कैरेड, 16 स्टूल, 01 टेबिल, 01 फ्रेम, 01 स्टैण्ड आदि सहित अन्य प्रकार का सामान जप्त किया।

