बिलासपुर 28 नवंबर 2025(आरएनएस) लगातार तीसरे दिन चोरों ने सक्रियता दिखाते हुए ट्रेवर्ल्स एजेंसी संचालक के सूने मकान में धावा बोलकर सोने चांदी के जेवर व नकद रकम पार कर दिया। तोरवा टीआई अभय सिंह बैस ने बताया, महमंद लालखदान ब्रिज के नीचे रहने औवाली ट्रेवर्ल्स एजेंसी के संचालक आशीष सिंह ठाकुर पिता अजय सिंह ठाकुर 22 नवंबर को ससुर की देहांत होने के कारण मकान के दरवाजे में ताला लगाकर परिवार सहित अमलाई चले गए थे। इसी दौरान चोरों ने सूने मकान का फायदा उठाकर ताला तोड़कर अंदर घुस गए और पुराना मकान खंगाल डाला। आलमारी से सोने चांदी के जेवर व 50 हजार रुपए नकद चोरी कर आसानी से भाग गए। 24 नवंबर श्री ठाकुर अकेले घर लौटे तब चोरी की जानकारी हुई। चोरी गई जेवर की आंकलन उनकी पत्नी के लौटने के बाद हो पाएगी। सूचना पर पुलिस उनके घर का मुआयना कर लौट गई। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

