बीजापुर, 28 नवंबर (आरएनएस)। जल ग्रहण विकास घटक सिंचाई योजना पीएमकेएसवाय 2.0 और केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के जल संचयन और संरचनाओं एवं बागवानी, कृषि वानिकी, वृक्षारोपण जैसे जलग्रहण विकास कार्यो से संबंधित रील्स एवं फोटोग्राफ्स पर आधारित सोशल मीडिया प्रतियोगिता का आयोजन 31 दिसंबर 2025 तक हैै।
छत्तीसगढ़ राज्य हेतु कुल चयनित पांच रील जिसके लिए पुरस्कार पचास हजार प्रति विजेता रखा गया हैं। पॉंच रील्स में से दो रील डब्ल्यूडीसी-पीएमकेएसवाय 1.0 तथा डब्ल्यूडीसी-पीएमकेएसवाय 2.0 अंतर्गत निर्मित जल संचयन संरचनाओं, दो रील केन्द्रीय एवं राज्य से संचालित अन्य जलग्रहण विकास परियोजनाओं से निर्मित जलसंचयन संरचनाओं, व एक रील डब्ल्यूडीसी-पीएमकेएसवाय 1.0 तथा डब्ल्यूडीसी-पीएमकेएसवाय 2.0 अंतर्गत कृषि/वानिकी, उद्यानिकी का होगा।
जिले में कोई भी इच्छुक व्यक्ति जल संचयन संरचनाओं डब्ल्यूएचएस लाइक/ चेक डेम, सीमेंट नल्लाह बंद, स्टॉप डेम, लूस बोल्डर चेक, स्ट्रेन्चेस या डब्ल्यूडीसी-पीएमकेएसवाई 1.0 और 2.0 के तहत बागवानी/कृषि वानिकी, गतिविधियों और किसी अन्य वाटरशेड केंद्रीय/राज्य सरकार योजना के तहत बनाई गई जल संचयन संरचनाओं और समुदाय के लिए उनके लाभों को दर्शाते हुए लघु वीडियों/रील (30-60 सेकंड) या फोटो तैयार कर सकता है। प्रतिभागियों द्वारा अपनी सामग्री सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद प्रविष्टियाँ 12 नवंबर से 31 दिसंबर 2025 के बीच ऑनलाइन जमा की जाएंगी। प्रतिभागियों को सोशल मीडिया पर पोस्ट के साथ हैषटैग डब्ल्यूडीसी-पीएमकेएसवाय एंड वाटरशेड महोत्सव 2025 का उपयोग करना होगा। तदोपरांत प्रतिभागियों को भाग लेने के लिए डब्ल्यूडीसीपीएमकेएसवाय डॉट डालर डॉट जीओवी डॉट इन/रजिस्टर महोत्सव वेबसाइट/पोर्टल पर पंजीकरण/नामांकन करना होगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की गई सामग्री का लिंक भी पंजीकरण पोर्टल पर उपलब्ध होगा। प्रतियोगिता अवधि पूरी होने के बाद, 31 जनवरी 2026, शाम 6.00 बजे तक, प्रतिभागियों को रीच व्यूव और इंगेजमेंट कॉमेंट एंड लाइक का स्क्रीनशॉट जमा करना होगा।
अन्य नियम एवं शतेर्:- प्रतिभागी किसी भी अधिनियम, नियम, विनियमन, दिशानिर्देश आदि कि उल्लंघन के लिए जिम्मेदार होगा। अश्लील या आपत्तिजनक सामग्री को प्रतियोगिता के लिए नहीं माना जाएगा। स्थान और /या लाभार्थी प्रामाणिक होने चाहिए, गलत स्थान/लाभार्थियों को दर्शाने वाले क्रिएटिव पात्र नहीं हैं। रीलों पर केवल स्वाभाविक रूप से उत्पन्न व्यूव और इंगेजमेंट ही पात्र होंगे। प्रतियोगिता के किसी भी चरण में, कृत्रिम रूप से बढ़ाई गई रीलों को स्वचालित रूप से अस्वीकार कर दिया जाएगा। डब्ल्यूडीसी-पीएमकेएसवाई के कार्यान्वयन विभाग से संबंधित सरकारी अधिकारी प्रतियोगिता के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे। विजेता प्रविष्टियाँ (रील/फोटोग्राफ्स) निर्दिष्ट पोर्टल पर जमा करने के बाद, डॉलर के कॉपीराइट के अधीन होंगी और डॉलर और/या राज्य विभाग द्वारा किसी भी प्रचार, शैक्षिक आदि उद्धेश्यों के लिए उपयोग की जा सकेगी। एक व्यक्तिगत प्रतिभागी रीलों के लिए अधिकतम 01 पुरस्कार और फोटोग्राफ्स के लिए 01 पुरस्कार प्राप्त कर सकता है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

