बीजापुर, 28 नवम्बर (आरएनएस)। 28 नवंबर जिला पंचायत सभा कक्ष में शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक संपन्न भवन निर्माण, महतारी वंदन योजना, बोर खनन एवं नल जल योजना के बेहतर क्रियान्वयन, किसानों के निजी भूमि पर वृक्षारोपण और तालाब निर्माण के विषयों पर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किये।वन विभाग अंतर्गत क्षेत्र में पात्र हितग्राहियों को वनाधिकार पट्टा वितरण करने की चर्चा गई। आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत सभी आश्रम एवं शालाओं में बेहतर शैक्षणिक सुविधा के साथ ही मध्यान भोजन की मैन्यू पर ध्यान आकृष्ट किया। शिक्षा विभाग की प्रगति की जानकारी के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी नम्रता चौबे ने अवगत कराया कि जिले के सभी स्कूलों में पढ़ाई में कमजोर छात्र-छात्राओं को प्राथमिकता मेें लेकर बेहतर रूप से शिक्षण प्रदाय किया जा रहा है। आंगनबाड़ी भवन निर्माण, महतारी वंदन योजना संबंधी चर्चा की गई। उघान विभाग अंतर्गत अवगत कराया गया कि किसानों के लिए फलदार वृक्षारोपण एवं फेसिंग तार किये जाने की योजना है। किसान सम्मान योजना एवं राशन वितरण पर चर्चा किया गया। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष पेरे पुल्लैया, जिला पंचायत सदस्य कविता कोरम, प्रीती आरकी, लच्छूराम मोडिय़ामी, शंकरैया मड़वी, सामंतीन कोरसा, जनपद पंचायत अध्यक्ष भैरमगढ़ दसरी कोरसा, भोपालपटनम सरिता कुडेम, उसूर सुश्री पुर्णिमा तेलम के अलावा विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

