रायपुर, 28 नवंबर (आरएनएस)। राजधानी रायपुर के कबीर नगर क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया ।
मिली जानकारी के अनुसार 28.11.2025 को थाना कबीर नगर पुलिस द्वारा टाउन पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग किया जा रहा था इसी दरम्यान बाल्मीकि नगर श्मशान घाट के पास एक व्यक्ति संदिग्ध दिखा जो पुलिस को देखकर छिप रहा था। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया युवक को पकड़कर उसकी जांच करने पर उसके पास से एक लोहे का धारदार चाकू मिला। युवक ने नाम पता पूछने पर अपना नाम विनोद राणा उर्फ बठुवा पिता सोम बहादुर राणा उम्र 21 वर्ष निवासी गार्डन के पास लंबा ब्लॉक बाल्मीकि नगर थाना कबीर नगर रायपुर का रहने वाला बताया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मालमे में आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 248/2025 धारा 25 आम्र्स एक्ट अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
लोकेश
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

