बॉलीवुड के एंटरटेनिंग एक्टर रणवीर सिंह दो साल के गैप के बाद सिनेमाघरों में लौट रहे हैं और उनकी वापसी का एक्साइटमेंट एडवांस बुकिंग नंबर्स में दिख रहा है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी उनकी आने वाली एक्शन थ्रिलर धुरंधर 30 नवंबर से इंडिया के बड़े सिनेमा चेन्स में प्री-सेल्स शुरू है. तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने पहले दिन के लिए कितने टिकटे बेची हैं.
मेकर्स ने एलान किया कि धुरंधर की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. वीकेंड में एडवांस बुकिंग शुरू हुई और शुरुआती रिस्पॉन्स अच्छा रहा है. टिकट विंडोज ओपन होने के बाद से टिकटें धड़ल्ले से बिक रही हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने 24 घंटे में 9000 से 10000 तक की टिकटें बेची हैं. वर्तमान में फिल्म की 12000 से ज्यादा टिकटे बेची जा चुकी हैं. सैकनिल्क के मुताबिक, 1 दिसंबर शाम 5 बजे तक धुरंधर ने देश में 2,361 शो में अपने पहले दिन के लिए 12,394 टिकट पहले ही बेच दिए हैं. ब्लॉक सीटों को छोड़कर, कलेक्शन 60.46 लाख रुपये है. जबकि ब्लॉक सीटों के साथ इसने 2.14 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.
इस बीच धुरंधर की टिकट की कीमत ने लोगों का ध्यान खींचा. मीडिया रिपोर्ट्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई के बीकेसी के जियो वर्ल्ड प्लाजा में मैसन आईनॉक्स का टिकट सबसे महंगा है. इसकी कीमत 2020 रुपये है, जिसमें क्रह्य 70 की सुविधा फीस शामिल है.
बुक माय शो पर अपडेटेड लिस्टिंग से पता चलता है कि सबसे महंगा टिकट अभी मुंबई के वर्ली में एट्रिया मॉल में आईनॉक्स इन्सिग्निया में मिल रहा है, जिसकी कीमत 1,903 रुपये है. 70.80 रुपये की सुविधा फीस जोडऩे पर इसकी कुल दाम 2,000.80 रुपये हो जाती है.
2023 में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के बाद रणवीर धुरंधर से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. एक्टर इस फिल्म के साथ स्पाई एक्शन जॉनर में कदम रख रहे हैं, जिसमें संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, अक्षय खन्ना और सारा अर्जुन भी हैं.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

