० 3 दिसंबर को वीरनारायण सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा मैच
० विराट कोहली, रोहित शर्मा को देखने के लिए फेंस उमड़े
रायपुर, 02 दिसंबर (आरएनएस)। अंतरराष्ट्रीय वीर शहीद नारायण स्टेडियम में भारत और दक्षिण आफ्रिका के बीच वनडे मैच खेलने के लिए दोनों टीम राजधानी पहुंच चुकी है। इस मैच के लिए पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के सभी प्रबंध किये गये है।
मिली जानकारी के अनुसार भारत और दक्षिण आफ्रिका के बीच दूसरा वनडे मैच 3 दिसंबर को रायपुर में खेला जाएगा। दोनों टीमों को नया रायपुर स्थित एक होटल में ठहराया गया है। आज दोनों टीम में वीरनारायण स्टेडियम में जमकर पसीना बहाया। इस स्टेडियम में सात पिच है इनमें से एक पिच में मैच खेला जाएगा। यहां पर दोनों टीमों का भव्य स्वागत करने के लिए फेंस बड़ी संख्या में पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने एयरपोर्ट के अंदर बैठाकर उन्हें रवाना कर दिया। जिसके चलते फेंस नाराज हो गये।
स्थानीय टीमों ने किया स्वागत
दक्षिण आफ्रिका और भारत का राजनधानी पहुंचने पर सुआ, पंथी नृत्य से स्वागत किया गया। प्रत्येक कमरे को क्रिकेट थीम पर सजाया गया है यहां पर जब क्लीयर हो जाएगा तो विनिंग टीम के लिए छह किलो का केक तैयार किया गया है।
पुलिस की विशेष ड्यूटी लगाई गई
आईजी संतोष मिश्रा ने पूरे मैच के दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये है। मेन गेट में विशेष टीम तैयार रहेगी। प्रत्येक दर्शक को रेलिंग से होकर पहुंचना होगा। वाहनों के लिए सेंध जलाशय के पास स्टेंड बनाया गया है वहां से दो किमी पैदल चलकर आना पड़ेगा। वाहनों के लिए अलग अलग व्यवस्था की गई है। दुपहिया एवं चौपहिया वाहन अलग अलग स्थानों पर खड़े होंगे।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पदाधिकारी राजीव शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारियों के भी आज पहुंचने की संभावना है। यहां पर बिजली के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। राजधानी में टिकट और पास के लिए मारामारी चल रही है। सभी मंत्रियों के यहां टिकट लेने के लिए भारी भीड़ लगी हुई है।
आर शर्मा
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

