नईदिल्ली,02 दिसंबर। इंग्लैंड क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच एशेज सीरीज 2025-26 का दूसरा मैच 4 दिसंबर से खेला जाना है। इस मुकाबले के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम की घोषणा की है। पिंक बॉल से खेले जाने वाले डे-नाइट टेस्ट में ऑलराउंडर विल जैक्स को मौका मिला है। दूसरी तरफ तेज गेंदबाज मार्क वुड इस मैच से बाहर हो गए हैं। आइए इंग्लैंड की पारी पर एक नजर डालते हैं।
जैक्स को टीम में शामिल करने से इंग्लैंड की टीम में स्पिन का विकल्प बढ़ जाएगा। ऑफ स्पिन गेंदबाजी करने वाले इस 27 वर्षीय खिलाड़ी ने 2 टेस्ट में कुल 6 विकेट लिए हैं। दूसरी तरफ बल्लेबाजी में उन्होंने 89 रन बनाए हैं। उन्होंने अब तक 57 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिसमें 49 विकेट लिए हैं। दूसरी तरफ बल्लेबाजी में उन्होंने 2,500 से अधिक रन अपने नाम किए हैं।
वुड की गैरमौजूदगी में इंग्लैंड की टीम में जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन और ब्रायडन कार्स के रूप में अन्य तेज गेंदबाज मौजूद हैं। इसके अलावा बेन स्टोक्स चौथे तेज गेंदबाज के रूप में भूमिका निभाएंगे। दूसरे एशेज टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, और जोफ्रा आर्चर।
००

