बिलासपुर 3 दिसंबर 2025आरएनएस) बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट में जल्द ही एक ही समय पर 4 फ्लाइट पार्क की जा सकेगी। पीडब्ल्यूडी द्वारा नए 2 एप्रान का निर्माण कार्य जारी कर दिया गया है। यह कवायद नाइट लैंडिंग सुविधा के बाद नए सिरे से शुरू की गई है। बताया जा रहा है कि कार्य दो साल पहले प्रस्तावित थी जिसे अब पीडब्ल्यूडी द्वारा पूरा किया जा रहा है।
जल्द ही बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट पर दो एप्रान बनकर तैयार होगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने कमर कस ली है। वर्तमान एप्रान से लगी हुई जगहों पर एप्रान निर्माण का काम तेज कर दिया गया है। महज डेढ़ माह के भीतर एप्रान निर्माण किया जाना है। बताया जा रहा है कि नाइट लैंडिंग की सुविधा के बाद अब पीडब्ल्यूडी एप्रान निर्माण कर रहा है। इसके लिए ठेकेदार द्वारा जमीन का समतलीकरण किया जा रहा है। निर्माण के बाद एयरपोर्ट पर 4 एप्रान होगा, जिसमें एक साथ 4 फ्लाइट खड़ी हो सकेगी। दरअसल 4 सी एयरपोर्ट पर एक समय पर दो से अधिक फ्लाइट पार्क की जा सकती है, नाइट लैंडिंग की सुविधा के साथ ही बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट नवीन एप्रान से सुसज्जित हो सकेगा।
डामरीकरण का काम लंबित सालों पुराने रनवे में डामरीकरण का काम लंबित है। एयरपोर्ट अथारिटी ने टेंडर में शर्त जोड़ दिया है, जिसकी स्वीकृति राज्य सरकार से लेना अनिवार्य है। दर असल एयरपोर्ट अथॉरिटी 5 सालों तक रनवे में निर्माण करने वाली कंपनी को ही टेंडर में शामिल करने की बात कह रही है, जिसके चलते डामरीकरण का काम लंबित है। जानकारों के मुताबिक रनवे में प्रतिदिन फ्लाइट का आवागमन है ऐसे में परिचालन रोका नहीं जा सकता है। ऐसे में विशेषज्ञ ठेकेदार से काम कराने की मजबूरी है। रनवे के शोल्डर में डामरीकरण करने में 11 करोड़ का खर्च होगा।
अब 4 फ्लाइट होगी पार्क दो माह के भीतर एप्रान बनाकर तैयार होगा। पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्माण किया जा रहा है। अब 4 फ्लाइट पार्क की जा सकेगी।
एनबी सिंह, डायरेक्टर
बिलासा एयरपोर्ट,
बिलासपुर

