बिलासपुर 3 दिसंबर 2025(आरएनएस) बृहस्पति बाजार में बनी 32 पक्की दुकानों का मंगलवार को सर्वे किया गया। इस दौरान स्थानीय सब्जी व्यापारियों ने निगम टीम का घेराव कर दिया। इससे हंगामा मच गया। सब्जी व्यापारियों का विरोध इसलिए किया गया कि इस दौरान उनके सब्जियों का दुकान कहां लगेगा, व्यवस्थापन किया नहीं गया है। इससे उनके व्यवसाय में बहुत नुकसान हो जाएगा।
मंगलवार की शाम निगम की टीम ने मुश्किल से पंचनामा किया निगम की टीम ने मुश्किल से पंचनामा किया और रिपोर्ट तैयार की। सब्जी व्यापारी परेशान हैं कि अब इसी जगह पर निगम द्वारा नया सब्जी मार्केट तैयार किया जाएगा। इससे पहले इन दुकानों को तोड़ने के साथ ही चबूतरों को भी हटाया जाएगा। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि सब्जी व्यापारियों की शिफ्टिंग कहां होगी। इससे पहले की कवायद में मिशन स्कूल का मैदान तय किया गया था। लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया। शहर के प्रमुख चिल्हर सब्जी बाजारों में से एक बृहस्पति बाजार को मल्टी लेवल सब्जी बाजार बनाए जाने की योजना दो साल से लंबित है। इसकी योजना दो साल से चल रही है। जिला न्यास (डीएमएफ फंड) से 13 करोड़ 39 लाख रुपए की स्वीकृति भी मिल गई थी।निर्धारित प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई थी लेकिन निगम दो खलों में इसके लिए जगह ही तय नहीं कर सका। इसलिए योजना पर आगे काम नहीं बढ़ सका। अब अधिकारी इसे नए सिरे से शुरू करने की बात कह रहे हैं। इसके लिए निगम की टीम मंगलबार की शाम बृहस्पति बाजार पहुंची और दुकानों का सर्वे करना शुरू किया।

