देहरादून 3 दिसंबर (आरएनएस)। रेलवे देहरादून-कोटा के बीच चलने वाली नंदादेवी एक्सप्रेस का रूट बदलने जा रहा है। यह बदलाव 11 दिसंबर से होगा। हालांकि, ट्रेन के ठहराव स्टेशनों में कोई बदलाव नहीं किया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ऋचा शर्मा ने बताया कि नंदा देवी एक्सप्रेस रुड़की-हिंडन केबिन-टपरी होकर चलती थी, जो 11 दिसंबर से रुड़की-देवबंद से होकर जाएंगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

