रुड़की,25 अपै्रल (आरएनएस)। सिद्धार्थ एंक्लेव में मंदिर और सड़क की भूमि पर कथित कब्जे की शिकायत लोगों ने जेएम से की है। जेएम ने नायब तहसीलदार यूसुफ अली से मौके का जायजा लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि किसी ने सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा किया है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान रघुनाथ सिंह, सुधीर कुमार, अरुण वर्मा, सुशील सैनी, विकास कुमार और भास्कर सैनी आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

