रुड़की,03 जुलाई(आरएनएस)। क्षेत्र के एक गांव से किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 16 वर्षीय बहन एक जुलाई की सुबह लगभग चार बजे से अचानक घर से कहीं चली गई है। काफी खोजबीन करने और रिश्तेदारों में तलाश करने के बाद भी जब उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने पीडि़त परिवार की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए किशोरी की तलाश में जुट गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

