रुड़की,03 जुलाई(आरएनएस)। कोतवाली क्षेत्र के डौसनी गांव निवासी मदनपाल के घर में शुक्रवार तड़के मगरमच्छ घुस आया। इससे परिवार के लोग घबरा कर घर की छत पर चढ़ गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। वन विभाग के गुरजंट सिंह और भोपाल सिंह ने मगरमच्छ को काबू कर जल क्षेत्र में छोड़ दिया। बताया कि मगरमच्छ काफी आक्रामक था। उसे पकड़कर गंगा नदी में छोड़ दिया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

