संगठन के वरिष्ठों से भेंट की, जताया आभार
केशव सल्होत्रा
जगदलपुर 3 जुलाई (आरएनएस)नगर पालिक निगम व नगर पंचायत बस्तर में नव मनोनीत पार्षदों (एल्डर मैन) ने शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में पहुंच कर संगठन के वरिष्ठों से भेंट की और आभार व्यक्त किया। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने सभी नव मनोनीत पार्षदों को बधाई व शुभकामनायें दी एवं जनहित के कार्यों में अग्रणी रहते हुये संगठन को सशक्त बनाने नव दायित्व का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी से करने कहा।
नव मनोनीत पार्षदों में राजेश श्रीवास्तव, रोहित त्रिवेदी, संतोष त्रिपाठी, यशवर्धन राव, अतुल कौशल, आशुतोष पाल, लक्ष्मी कश्यप, नगर पंचायत बस्तर से बनमाली यादव, आशा पाटिल, बसंती पटेल शामिल रही। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने सभी नव मनोनीत पार्षदों के साथ बैठक कर विस्तार से चर्चा की और निपुणता से बेहतर कार्य करने की बात कही।
इस अवसर पर जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही,परीस बेसरा, नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, शशिनाथ पाठक, दशरथ गुप्ता, रौशन झा मौजूद रहे।

