बॉलीवुड एक्ट्रेस खुशाली कुमार इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगीÓ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. हाल ही में फिल्म का पहला लुक सामने आया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. खुशाली ने खुद बताया है कि इस फिल्म में उनका रोल कितना अलग और उनके दिल के करीब है. वहीं फिल्म के डायरेक्टर का भी कहना है कि इस बार दर्शकों को एक बिल्कुल अनोखी दुल्हन देखने को मिलने वाली है.
खुशाली कुमार ने बताया कि जब उन्होंने इस फिल्म की कहानी सुनी, तो उन्हें तुरंत लगा कि यह रोल उन्हीं के लिए बना है. उन्होंने कहा, मेरा यह किरदार कोई आम या सीधी-सादी दुल्हन जैसा नहीं है. वह बहुत मजबूत लड़की है, जो अपने फैसले खुद लेती है. वह निडर है, दिल की साफ है और अपनी शर्तों पर जिंदगी जीती है. खुशाली का मानना है कि इस किरदार में कई रंग हैं, जो फिल्म आगे बढऩे के साथ दर्शकों को धीरे-धीरे समझ आएंगे.
डायरेक्टर ने क्या कहा?
फिल्म के डायरेक्टर आकाशदित्य लामा ने बताया कि ‘दुल्हनिया ले आएगीÓ एक ऐसी फिल्म है, जो आज के जमाने के परिवारों, रिश्तों और उनकी उलझनों को बड़े ही मजेदार और कॉमिक अंदाज में दिखाएगी. डायरेक्टर के मुताबिक, फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी दुल्हन ही है. उसमें गजब का कॉन्फिडेंस है, थोड़ी शरारत है और वह दर्शकों को बार-बार सरप्राइज करेगी. यह फिल्म हर उम्र के लोगों को पसंद आएगी क्योंकि इसमें हंसी भी है और इमोशन भी.
फिल्म के पहले पोस्टर की बात करें तो उसमें खुशाली कुमार दुल्हन के जोड़े में नजर आ रही हैं. कमाल की बात यह है कि लहंगे के साथ उन्होंने आंखों पर काला चश्मा लगाया हुआ है. उनका यह कूल अंदाज साफ बताता है कि यह दुल्हन कितनी बिंदास और हटकर होने वाली है. अगर आप भी इस अनोखी दुल्हन की कहानी देखना चाहते हैं, तो ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा. यह मजेदार फिल्म 24 जुलाई को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

