देहरादून 3 दिसंबर (आरएनएस)। बस्ती बचाओ आंदोलन के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मेयर सौरभ थपलियाल से मुलाकात की। संयोजक अनंत आकाश ने ज्ञापन सौंपकर मांग उठाई कि काठबंगला बस्तीवासियों के साथ बैठक आयोजित कर संबंधित विभाग उनकी समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने कहा कि जिन फ्लैटों में बस्ती के लोगों को शिफ्ट किया जाना है। वह काफी छोटे हैं। फ्लैट की संख्या 116 और प्रभावित परिवारों की संख्या दो सौ के करीब है। उन्होंने मांग की है कि प्रभावितों के लिए उचित मुआवजे का प्रावधान किया जाए। इस दौरान सीटू के महामंत्री लेखराज, सोनू कुमार, हरीश कुमार, श्वेता, जितेंद्र, मोनू, आयुष, हेमलता, हेमेंद्र, शकिल, सुरेश, प्रभा आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

