देहरादून 3 दिसंबर (आरएनएस)। फ्रेम्स ऑफ दून फोटोग्राफी क्लब की ओर से पांच और छह दिसंबर को दून लाइब्रेरी एवं रिसर्च सेंटर देहरादून में फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड राज्य की संस्कृति, परंपरा एवं प्रकृति को जन समूह के समक्ष दर्शाना है। इस प्रदर्शनी में अनेक रूचिकारक फोटोग्राफरों की छाया चित्र को दर्शाया जाएगा। फोटो प्रदर्शनी आम दर्शकों के लिए प्रात: 11 बजे से शाम पांच बजे तक दोनों दिन खुले रहेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

