बिलासपुर 4 दिसंबर 2025(आरएनएस) पिछले दिनों खारंग जलाशय के दायीं तट के नहर की रिपेयरिंग का कार्य चल रहा था। जिसके चलते नगर निगम की नियमित जलापूर्ति प्रभावित हो रही थी। जो अब पूर्णता की ओर है। अब शीघ्र ही लोगों को नियमित जलापूर्ति की सुविधा निगम द्वारा मुहैया की जाएगी। ज्ञात हो नहर की तली व दिवार 45 मीटर तक क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसकी मरम्मत की जा रही थी। अब 12 दिनों के भीतर रिपेयरिंग का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। शीघ्र ही खारंग से नगर निगम क्षेत्र में पानी की सप्लाई की जाएगी। खारंग जलाशय से नगर निगम बिलासपुर को जलापूर्ति को जाती है। लेकिन एनिकट यानी जिस नहर से नगर निगम के ट्रीटमेंट प्लांट तक जलाशय का जलापूर्ति मात्र है यह क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी रिपेयरिंग नहीं होने के कारण नहर से पानी का रिसाव हो रहा था। इसके चलते नहर से नगर निगम के लिए निकलने वाले पानी की आपूर्ति में सीधे सीधे प्रभाव पड़ रहा था।इसको देखते हुए जल संसाधन विभाग के खारंग डिवीजन में 21 से नहर की मेंटेनेंस की कार्रवाई शुरू की गई। सुधार कार्य के दौरान नहर बंद रहने के कारण नगर निगम के पानी ट्रीटमेंट प्लांट को पानी नहीं मिल रहा था, इसलिए 20 नवम्बर को शाम से खारंग जलाशय से नहर में जलापूर्ति 13 दिनों के बंद करने का ऐलान किया था।लेकिन विभाग ने 45 मीटर नहर रिपेयरिंग का काम 12 दिनों में पूरा करने का दावा किया है।
3 करोड़ लीटर पानी की होगी आपूर्ति
खारंग से पानी 3 करोड़ 10 लाख लीटर दिया जाता है , जो शहर की प्यास बुझाने का प्रमुख जरिया है। अब जबकि नहर के क्षतिग्रस्त स्थलों का मरम्मत किया जा चुका है। तो अब शीघ्र ही यहां से पानी की सप्लाई अबाधित रूप से की जाने की तैयारी हो चुकी है।

