बिलासपुर4दिसंबर 2025(आरएनएस) जोनल स्टेशन परिसर में एक महिला यात्री का प्रसव वेदना उठने पर रेलवे की स्पेशल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षित डिलीवरी कराया और प्रसूत व नवजात का प्राथमिक उपचार किया। बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर आज संवेदनशीलता एवं त्वरित सहायता कार्य का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया गया। अकलतरा से आई 22 वर्षीय महिला यात्री को स्टेशन परिसर स्थित सुलभ काम्प्लेक्स के सामने अचानक लेबर पेन होने लगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यहां मौजूद — स्पेशल टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की। सूचना मिलते ही एलीट अस्पताल के डॉक्टर, महिला सफाई कों एवं टीम के सदस्यों ने घटनास्थल पर पहुंचकर गर्भ गर्भवती महिला यात्री की सहायता कार्य शुरू तत्काल शुरू कर दी। फिर सुरक्षित रूप से प्रसव कराया।नवजात बच्चा व महिला सकुशल हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

