शिवरीनारायण 5 दिसंबर 2025 (आरएनएस) नगर सहित जिले में जुआ एवं सट्टा गतिविधियों में बढ़ोतरी को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय ने समस्त थाना प्रभारियों को अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इन्हीं निर्देशों के तहत तैयार की गई विशेष रणनीति का प्रभाव बुधवार को स्पष्ट रूप से देखने को मिला, जब शिवरीनारायण थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नदी किनारे संचालित हो रहे छोटे जुआ नेटवर्क पर सफल छापामार कार्रवाई की।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की गुप्त निगरानी और सूचना तंत्र के माध्यम से जुआ गतिविधियों की पुष्टि होने पर थाना टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों—प्यारेलाल कुंभकार,मनोज केवट,
राजेश्वर केवट—को रंगे हाथ पकड़ा गया।पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹14,900 नकद राशि तथा 52 पत्ती ताश बरामद की। तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2) जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।जिले में एसपी पाण्डेय द्वारा संचालित एंटी-गैम्बलिंग अभियान के अंतर्गत की गई इस कार्रवाई को पुलिस विभाग ने महत्वपूर्ण सफलता बताया है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी और उनकी टीम की तत्परता व सतर्कता से क्षेत्र में अवैध जुआ गतिविधियों पर प्रभावी रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

