सत्यम शुक्ला अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज 5 दिसंबर (आरएनएस)। सचिन यादव के बहुमुखी प्रदर्शन ( 74 रन, 45 गेंद, 11 चौके व एक छक्का एवं 6 – 2 – 16 – 3 ) के दम पर किशोरी लाल क्रिकेट क्लब ने स्वर्गीय सत्यम शुक्ला स्मारक अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में श्री साहयक क्रिकेट क्लब को चार विकेट से हराकर प्रतियोगिता में पूर्ण अंक अर्जित किए हैं।
शुक्रवार को मिलिनियम मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्री सहायक क्रिकेट क्लब में 30 ओवर में आठ विकेट पर 142 रन ( अनुराग 14, कौशल निषाद 12, अक्षित रावत 10 रन, सचिन यादव 3/16, आरुष सिंह 1/18, सर्वेश सोनकर 1/20, कमल सिंह 1/25 ) पर बनाए। जवाब में किशोरी लाल क्रिकेट क्लब की टीम ने 18.3 ओवर में छह विकेट पर 143 रन ( सचिन यादव 74, आरुष सिंह 26, कमल सिंह 14, प्रिंस पाल 12 रन, अनुराग 2/20, उत्कर्ष चौरसिया 2/37, कुशाग्र पांडेय 1/26, शौर्य 1/46 ) पर बना लिए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

