संजय कपूर, शहीर शेख और मौनी रॉय की वेब सीरीज अब होगा हिसाब काफी समय से चर्चा में थी। अब इस रिवेंज थ्रिलर का आधिकारिक ट्रेलर जारी हो गया है। साथ में रिलीज तारीख भी आ गई है। सीरीज का निर्देशन दिव्यांशु मल्होत्रा ने किया है, जो रहस्य, विश्वासघात और बदले से भरपूर एक रोमांचक कहानी दिखाने का वादा करती है। अविनाश मिश्रा भी अहम किरदार में दिखेंगे। उनके अलावा निमरित कौर अहलूवालिया और हरमन सिंघा भी हैं।
कहानी पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित, 2 भाइयों बॉबी और बंटी मनोचा पर केंद्रित है। शहीर ने एनआरआई बॉबी का किरदार निभाया है, जिसे हाल ही में विदेश से डिपोर्ट कर दिया गया है। कहानी में मोड़ तब आता है, जब उसका छोटा भाई बंटी अचानक रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब हो जाता है। यह सीरीज भाईचारे, अपहरण, धोखे और मानव तस्करी के काले कारोबार के इर्द-गिर्द घूमेगी। इसका प्रीमियर 18 जून से एमएक्स प्लेयर पर फ्री में किया जाएगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

