प्रयागराज 5 दिसंबर (आरएनएस)। विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ने सेंट पीटर्स क्लब को नौ विकेट से हराकर यश हॉस्पिटल क्रिस्टल ट्रॉफी अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये।
दौलत हुसैन कॉलेज मैदान पर शुक्रवार को खेले गए मैच में सेंट पीटर्स क्लब ने 27.3 ओवर में 123 रन (मोहम्मद इस्माइल 26, अखिलेश यादव 20, अंकुश सिंह 18, ऋषभ सिंह 14, अवनीश सिंह 4/17, वंश पाल 3/19, अर्णव गर्ग 2/22) बनाए। जवाब में विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ने 15 ओवर में एक विकेट पर 126 रन (आकाश शुक्ला 58 नाबाद, कार्तिकेय सिंह 56 नाबाद, यश पांडेय 1/14) बना लिए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

