प्रयागराज 5 दिसंबर (आरएनएस)। आदित्य (99 रन, 51 गेंद, 12 चौके, पांच छक्के एवं तीन विकेट) और सौरभ प्रताप सिंह (54 रन एवं दो विकेट) के हरफनमौला खेल से इलाहाबाद पब्लिक स्कूल ने किशोरी लाल क्लब को 34 रन से हराकर अमृतलाल भारतीय स्मृति अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये।
ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर शुक्रवार को खेले गए मैच में इलाहाबाद पब्लिक स्कूल क्लब ने 30 ओवर में 8 विकेट पर 208 रन (आदित्य 99, सौरभ प्रताप सिंह 54, शिवम यादव 2/29, शिवांश मिश्रा 2/36, सृजन पटेल 2/42) बनाकर किशोरी लाल क्लब को 27.2 ओवर में 174 रन (वंश केसरवानी 57, शिवांश मिश्रा 27, अजीत कुमार 23, आदित्य 3/28, गौरव पांडेय 2/35, सौरभ प्रताप सिंह 2/36) पर समेट दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

