अमानीगंज-अयोध्या 5 दिसंबर (आरएनएस )। राजकीय हाईस्कूल मानूडीह के छात्रों ने आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय का शैक्षिक भ्रमण किया। छात्रों ने कृषि के क्षेत्र में उच्च शिक्षा ग्रहण करने एवं कृषि तकनीकी की जानकारी हासिल की। भ्रमण के दौरान विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों ने छात्रों का मार्गदर्शन भी किया। छात्रों ने मत्स्य एवं पशुपालन महाविद्यालय जाकर विभिन्न प्रजाति की मछलियों और पशुओं को देखा और वैज्ञानिकों से उनके बारे में समझा। भ्रमण के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कुमार तिवारी, यात्रा प्रभारी अमित कुमार यादव, आलोक राठौर, सौरभ वर्मा, कनिष्ठ सहायक शैलेश स्वरूप आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

