-सहादतगंज में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत लगा कैंप, 225 फार्म हुए जमा
अयोध्या 5 दिसंबर (आरएनएस )। सहादतगंज शक्ति केंद्र पर शुक्रवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप शक्ति केंद्र प्रभारी विकास सिंह की देखरेख में संचालित हुआ। बूथ संख्या 6 से 13 तक के बीएलओ, बूथ अध्यक्ष और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने कैंप में मौजूद रहकर पूर्ण सहयोग किया। कैंप में एसआईआर के अंतर्गत आने वाले लोगों को फॉर्म भरने में हो रही दिक्कतों को दूर किया गया। मौके पर पहुंचने वाले लोगों को आवश्यक दस्तावेज, फॉर्म भरने की प्रक्रिया, ऑनलाइन विवरण तथा मतदाता सूची संशोधन से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं में सहायता प्रदान की गई।
शक्ति केंद्र प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि यह कैंप पूरी तरह मतदाता सूची संशोधन अभियान के लिए समर्पित था। उन्होंने कहा कि पात्र नागरिकों के नाम जुड़ें, गलत प्रविष्टियाँ सुधरें और छूटी हुई प्रविष्टियाँ सही समय पर शामिल होंकृइसी उद्देश्य से सभी को सुविधा प्रदान की गई। कैंप के दौरान कुल 225 फॉर्म जमा हुए, जिन्हें सत्यापन प्रक्रिया के लिए संबंधित बीएलओ को सौंपा गया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कैंप से मतदाता सूची में सुधार और नए मतदाताओं के जुड़ाव में बड़ी मदद मिलती है। कैंप में मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर, महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, पार्षद संतोष सिंह, रिंकू सिंह, मनीष सिंह, पूर्व पार्षद श्रीकृष्ण बबलू, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष (करियप्पानगर) नयनकमल चौधरी, कार्यकर्ता अजीत उपाध्याय, अमन चौरसिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

