आजमगढ़ 26 अप्रैल(आर एन एस)जनपद में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कन्धरापुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए बलात्कार व पॉक्सो एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
प्रकरण के अनुसार दिनांक 07.02.2026 को वादिनी द्वारा थाना कन्धरापुर पर लिखित सूचना दी गई थी कि अभियुक्त अर्जून निषाद पुत्र सुग्रीव निषाद निवासी कम्हेनपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ द्वारा वादिनी की नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर घर से बाहर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाया गया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए शादी से इनकार कर दिया गया। उक्त सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 24/2026 धारा 69/351(3) क्चहृस् व ङ पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 अखिलेश यादव द्वारा की जा रही है।
दिनांक 26.04.2026 को प्रभारी निरीक्षक अनुराग कुमार मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त अर्जून निषाद को समय करीब 11:05 बजे कम्हेनपुर अंडरपास पुलिया के नीचे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

